posted on : अप्रैल 14, 2022 11:36 पूर्वाह्न
देहरादून : वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विगत दिनों स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की गई कार्यवाही के फलस्वरूप जनपद हरिद्वार के कोतवाली नगर में पंजीकृत मु.अ.सं. 506/21 धारा 379, 411, 420, 465, 120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त जो विगत एक वर्ष से फरार चल रहे रूपये 5,000/- के ईनामी अपराधी को एसटीएफ की टीम द्वारा 13 अप्रैल 2022 को ग्राम शाहपुर थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया ।
29 अप्रैल 2021 को कोतवाली हरिद्वार में फॉर्च्यूनर कार नं0 यू0के0 08एपी 6600 देवपुरा से चोरी करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत हुआ था, जिसमें पुलिस द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयासों के उपरांत चार अभियुक्त गण 1. जलाल, 2. अजरूदीन, 3. अब्दुल मजीद, 4. नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा इस गैंग का सदस्य अंकित पुत्र सुरेश निवासी माजरा पियाऊ थाना नारनोंद जिला हिसार हरियाणा लगातार पुलिस गिरफ्तारी से बच रहा था और फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परीक्षेत्र द्वारा ₹5000 का पुरूस्कार घोषित किया गया था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में एसटीएफ टीम द्वारा एसटीएफ टीम हिसार हरियाणा से संपर्क किया तो ज्ञात हुआ कि गुड़गांव और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आज भी ऑटोमेटिक गाड़ियां जैसे फॉर्च्यूनर रेंज रोवर आदि को चोरी करने का गैंग सक्रिय है और जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा की टीम को सूचना मिली कि फरार उक्त शातिर अपराधी अंकित पुत्र सुरेश थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। प्रभारी स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड द्वारा उक्त ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ की टीम को हरियाणा भेजा गया, जिस पर 13.04.2022 को एसटीएफ टीम एंव स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुए उक्त फरार रूपये 5,000/- के ईनामी अभियुक्त को ग्राम शाहपुर थाना इसराना जिला पानीपत से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ का विवरण
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका गैंग केवल फॉर्च्यूनर गाड़ी की चोरी करता है, उनके गैंग लीडर द्वारा फॉर्च्यूनर गाड़ी के लॉक को तोड़ने के लिए एक सॉफ्टवेयर जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए है को ऑनलाइन चीन से मंगाया था, जिसकी सहायता से वह फॉर्च्यूनर गाड़ी का लॉक तोड़ देते थे और राजस्थान में मेवात क्षेत्र जो कि वर्तमान समय में ऑनलाइन अपराध करने वाले अपराधियों और चोरी की वाहनों को खरीदने वाले अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है वहां जाकर बेच देते थे।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
- अंकित पुत्र सुरेश निवासी माजरा पियाऊ थाना नारनोंद जिला हिसार हरियाणा ।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
- मु.अ.सं. 506/21 धारा 379,411,420,465,120बी भादवि कोतवाली हरिद्वार, जनपद हरिद्वार।
- मु.अ.सं. 465/19 धारा 379,411 भादवि थाना सैक्टर 10 गुरूग्राम हरियाणा।
- मु.अ.सं. 214/20 धारा 379,411 भादवि थाना सैक्टर 40 गुरूग्राम हरियाणा।
- मु.अ.सं. 603/19 धारा 379,411 भादवि थाना सैक्टर 29 गुरूग्राम हरियाणा।
- मु.अ.सं. 112/19 धारा 379,411 भादवि थाना पंजाबी बाग, दिल्ली
- मु.अ.सं. 128/21 धारा 379,411 भादवि थाना सोनीपत जनपद सोनीपत हरियाणा।
गिरफ्तारी टीम एसटीएफ
- उप निरीक्षक उमेश कुमार
- कां. अनूप भाटी
- कां. संजय कुमार
- कां. देवेन्द्र मंमगई




