गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस ने यशपाल आर्य को बनाया नेता प्रतिपक्ष तो करण माहरा को मिली पीसीसी अध्यक्ष की कमान, भुवन चन्द्र कापड़ी को दी गयी उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2022 10:59 अपराह्न

देहरादून : एक लंबी इंतजारी के बाद कांग्रेस आला कमान ने उत्तराखंड को नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप ने करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष के रूप में यशपाल आर्य को बनाया गया है। वहीं खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराने वाले भुवन चंद्र कापडी को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत पहले ही दे दिए थे। इसी के तहत रविवार को कांग्रेस आलाकमान ने करन मेहरा को उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने का एलान किया। इसके साथ ही विधानसभा में यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष बनाने की घोषणा की है।

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक लंबे मंथन के बाद आखिरकार नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों का चयन कर लिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस ने अपना पूरा नेतृत्व कुमाऊं मंडल को समर्पित करने का फैसला लिया है। उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी आलाकमान ने करन माहरा का चयन किया है। रानीखेत विधानसभा सीट पर वह भाजपा के उम्मीदवार प्रमोद नैनवाल से हार गए थे।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से मंत्री पद छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य को कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है। ऊधम सिंह नगर जिले की बाजपुर विधानसभा सीट पर यशपाल आर्य ने कांटे के मुकाबले में बीजेपी प्रत्‍याशी राजेश कुमार को हराया था। वह वर्ष 2007-12 में विधानसभा अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। जबकि खटीमा विधायक भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया  गया है। खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कापड़ी ने 7579 मतों से हराया था। कांग्रेस के युवा नेता भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। युवाओं के बीच लोकप्रिय भुवन चंद कापड़ी उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.