शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई एक लाख रूपये की धनराशि को सही व्यक्ति के खाते में करायी वापस

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 9, 2022 12:23 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी की साइबर सेल  ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि रुपये 1,00,000/- को सही व्यक्ति के खाते में लौटाई| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आवेदक M N Mohmed Arsath, R/o 25A, Howth Ambalam Street Sivagangai, Distt ILayangudi, Tamil Nadu, जो वर्तमान में साउदी अरब में कार्यरत हैं। जिनके द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौडी गढवाल की ऑफिसियल मेल आईडी पर एक मेल के माध्यम से शिकायत प्रेषित की गयी थी। जिसमें आवेदक उपरोक्त द्वारा अंकित किया गया था कि उनके द्वारा अपने मित्र को एक रुपये 1,00,000/-(रु. लाख रुपये) की इन्टरनैट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर किये गये थे, जो गलती से किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के खाते में NEFT के माध्यम से चले गये थे।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि का विवरण प्राप्त किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त धनराशि प्रतिपक्षी के इण्डियन बैंक के खाते में जमा हुई है। उक्त सम्बन्ध में उक्त इण्डियन बैंक के खाता धारक से सम्पर्क किया गया तो उनके द्वारा पुष्टि की गयी कि उनके खाते में रुपये 1,00,000/-की धनराशी प्राप्त हुई है, जो उनकी नहीं है। उक्त धनराशी के सम्बन्ध में सम्बन्धित इण्डियन बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक उपरोक्त की रुपये 1,00,000/- की सम्पूर्ण धनराशी को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी, जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।

अपील

  • किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
  • किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
  • अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
  • अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
  • जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
  • यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।

पुलिस टीम

  1. निरीक्षक मौ. अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
  2. उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
  3. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
  4. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नौकरी से बिजनेस वूमेन बनने तक का सफर : टिशा कटारिया ने मेहनत और हिम्मत से बनाई सोलर सेक्टर में पहचान
  • खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा का मैसेज
  • जहरीली स्प्रिट से मौतों का सिलसिला जारी, चार की गई जान, कई बीमार
  • उत्तराखंड : घर के आंगन में खेल रही 4 साल की बच्ची को गुलदार ने बना लिया निवाला
  • युद्ध के बीच अमेरिका ने थल सेना प्रमुख को हटाया, तत्काल रिटायर होने का आदेश
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.