मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीन विधायकों के बाद अब वीआईपी के कई बड़े नेताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता

राजभूषण, शम्स आलम समेत वीआईपी के अनेक नेता व जिलाध्यक्ष भाजपा में आये

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 8, 2022 9:51 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज वीआईपी के नेताओं की भीड़ रही और पार्टी के अनेक नेता आज शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर दिनभर नेताओं का मजमा भी लगा रहा और वीआईपी पार्टी के जयादातर लोग नेतृत्वकर्ता मुकेश साहनी से क्षुब्ध होकर भाजपा की राह पकड़ ली है । भाजपा में शामिल होने वालों में वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद, वीआईपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शम्स आलम उर्फ गुड्डू प्रमुख थे । इनके अलावा वीआईपी के कई जिलाध्यक्षों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी मछुआरा समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुधारने में लगे हैं और उनकी कोशिश है कि मछुआरा समाज मुख्य धारा में आयें । प्रधानमंत्री ने अलग से पशु पालन विभाग का निर्माण किया एवं केन्द्र की सरकार ने इनके विकास के लिए अलग से बजट का प्रावधान भी किया है । उत्तर प्रदेश में भाजपा ने इस समाज को एक बड़ी जिम्मेदारी भी दी है ।
वहीँ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पूर्व पशुपालन मंत्री के मछुआरा समाज विरोधी काम से असंतुष्ट होकर वीआईपी के 90 प्रतिशत से ज्यादा नेताओं ने पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले भी वीआईपी पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल होकर मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं।  मिलन समारोह में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में वीआईपी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी । मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेन्द्र जी, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंम्भू, विधायक राजू सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट आदि शामिल थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव दिलीप जावलकर ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.