कोटद्वार । गढ़वाल राइफल रेजीमेंट के तत्वावधान में आयोजित भर्ती रैली में शनिवार को जनपद चमोली की पोखरी तहसील व पौडी गढ़वाल की जखनीखाल ,बीरोखाल, पौड़ी, सतपुली के युवाओं ने प्रतिभाग किया । अधिकतर युवाओं का रेस मारने में अपना दम दिखा रहे है ।
कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में सेना भर्ती रैली के सातवें दिन चमोली जिले की पोखरी तहसील व पौड़ी जिले की बीरोंखाल, पौड़ी, सतपुली तहसील के युवाओं ने दमखम दिखाया । शनिवार को 3346 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें 3010 युवा शामिल हुए । सेना भर्ती रैली के निदेशक विनीत वाजपेयी ने बताया कि जनपद चमोली की पोखरी व पौड़ी गढ़वाल के जखनीखाल और बिरोनखाल तहसीलों के 3346 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया गया था, जिसमें शनिवार को होने वाली भर्ती रैली में 3010 युवाओं ने सेना भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। जिसमें से मात्र 557 युवा ही सोलह सौ मीटर की दौड़ पार कर अगले दौर में प्रवेश कर पाये।




Discussion about this post