कोटद्वार । बढ़ती महंगाई व क्षेत्र की जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश सरकार की अर्थी निकाली । जोकि पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद तहसील परिसर में पहुंची । तहसील परिसर में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कार्यकर्ताओं ने सरकार से युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था न करने व बढ़ती महंगाई पर रोक न लगा पाने को लेकर राज्य सरकार की अर्थी निकाल कर अपना आक्रोश जताया।

कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को इस आपातकाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए। आज देश में बेरोजगारी की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां के जो वर्तमान कोटद्वार के विधायक व मंन्त्री है वो भी जन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में विनोद नेगी,संजय मित्तल, कृष्णा बहुगुणा, मालती बिष्ट, शकुंतला चौहान, मनोज कुमार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Discussion about this post