बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने सूर्यधार झील तथा इठारना मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2020 7:30 अपराह्न

देहरादून : सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने के उद्देश्य से डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत स्थित सूर्यधार झील तथा इठारना मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही उनके द्वारा ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की भूमि का निरीक्षण भी किया गया। ज्ञातव्य है कि वन विभाग की यह लगभग 833 एकड़ जमीन आईडीपीएल को लीज पर दी गई थी जिसकी लीज अवधि 2021 में समाप्त होने जा रही है; इस भूमि पर पर्यटन विभाग द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय वैलनेस तथा कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

सूर्यधार झील थानों-ऋषिकेश मार्ग पर निर्मित एक कृत्रिम झील है। सचिव पर्यटन ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत इठरना में एक अन्य कृत्रिम झील का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए लगभग 25 लाख रुपए की धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इठरना मंदिर तक जाने वाले पुराने पैदल मार्ग को ट्रैक के रूप में विकसित किया जा सकता है। पर्यटन विभाग द्वारा इसे एक साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि झील के पास ही जाखन नदी पर बने बैराज के ऊपर एक ग्लास ब्रिज के निर्माण की फीजिबिलिटी की जांच करने के पश्चात इस हेतु निजी कंपनियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से शीघ्र ही अभिव्यक्तिओं की अभिरुचि (ईओआई) जारी की जाएगी।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के दूरस्थ ग्रामीण स्थलों को साहसिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत विभाग द्वारा पूर्व में ही ट्रैकिंग ट्रैक्शन ग्रोथ सेंटर योजना संचालित की गई है, जिसके अंतर्गत चिन्हित ट्रेकरूटों के निकट स्थित गांवों में नए होमस्टे निर्माण तथा पुराने ग्रामीण मकानों के पुनरुद्धार, शौचालय निर्माण आदि कार्यों के लिए सीधी आर्थिक राजसहायता प्रदान की जा रही है।

ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की भूमि के संबंध में सचिव पर्यटन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस वन भूमि को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है। पर्यटन विभाग की योजना इस भूमि पर एक अंतरराष्ट्रीय वैलनेस एवं कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की है जिसके लिए कंपनी अर्नेस्ट एंड यंग द्वारा मास्टर प्लान का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भूमि के हस्तांतरण के संबंध में ससमय आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधीन नवगठित साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल पुंडीर तथा देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी व साहसिक खेल अधिकारी जसपाल चौहान भी मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.