posted on : अप्रैल 6, 2022 10:25 अपराह्न
बिहार ब्यूरो
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन अनीसाबाद स्थित शिवपुरी में श्री नन्दकिशोरे कुशवाहा, सदस्य, बिहार राज्य खाद्य आयोग के आवास पर जाकर खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने छठी मइया को प्रणाम कर राज्य की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गॉधी जी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेष कुशवाहा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्षी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




