कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने नए कृषि बिल का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों के लिए अलग से स्थान देने के संबंध में उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा ।
ज्ञापन प्रेषित करते परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि केन्द्र सरकार लगातार राष्ट्र हित में फैसले ले रही है कृर्षि कानून भी इसी का हिस्सा है, इसी कानून पर जो अराजकता फैलाई जा रही है । कृषि बिल को वापस लेना सरकार का मनोबल तोड़ना है। इससे साफ होता है कि कुछ लोगों द्वारा कृषको के हित में नहीं बल्कि सरकार के विरोध में इस आंदोलन का सहयोग कर अन्नदाता कृषकों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। सरकार को इन आंदोलन कारियों को सड़क से हटाकर उचित स्थान आंदोलन के लिए दिया जाना चाहिए।
ज्ञापन में कै. सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सतेन्द्र रावत, सूरवीर सिंह खेतवाल, सुरेश रावत, जीएस नेगी, कै0 सीपी धूलिया, कै0 एसके नौगाई आदि मौजूद रहे ।





Discussion about this post