कोटद्वार । विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली रविवार से शुरू हो गयी है रैली के दुसरे दिन में जिला उत्तरकाशी के तहसील बडकोट व रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं की भर्ती हुई।
बताते चलें की उत्तरकाशी जिले के बड़कोट व रुद्रप्रयाग जिले के 3589अभियर्थियों ने रजिट्रेशन किया। जिसमे से 3056 अभियर्थियों ने भाग लिया। उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। 676 युवा रेस में पास हुए। युवाओं ने भर्ती होने के लिए कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ लगाई। अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 150 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया।
भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि सिविल प्रशासन ने द्वारा भी कोविड 19 की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोशलडिस्टनसिंग का पालन करते हुए भर्ती रैली कराई जा रही है । इस अवसर पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपाई सूबेदार मेजर संजीव उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा तहसीलदार विकास अवस्थी कर्नल अनिल जी झारिया कर्नल विजय राणा लेफ्टिनेंट कर्नल नाथ बाबू, सीओ कोटद्वार अनिल जोशी, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, योगेश चौधरी, संदीप अस्नावडे आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post