बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF साईबर क्राईम पुलिस उत्तराखण्ड ने कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी करने वाले 02 साईबर क्रिमिनल को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2020 7:37 अपराह्न

देहरादून : STF/साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड के द्वारा तमिलनाडू के तिरुवेनवेली में देशभर में संचालित कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी करने वाले 02 साईबर क्रिमिनल गिरफ्तार ।

कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स देहरादून उत्तराखंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड से दक्षिण भारतीय राज्यों में साईबर अपराधियों की तलाश व गिरफ्तारी हेतु रवाना पुलिस टीम आज 21 दिसम्बर 2020 को तमिलनाडू से 02 साईबर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 05 दिवस की ट्रांजिट रिमाण्ड पर लेकर वापस देहरादून आ गयी है । अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

STF/साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से देश भर में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर संचालित संगठित गिरोह के सदस्यों को देहरादून से लगभग 2,900 कि.मी. दूर जाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । पुलिस टीम के प्रभारी विवेचक/ निरीक्षक पंकज पोखरियाल द्वारा बताया कि उनकी टीम को दक्षिण भारतीय राज्यो में अपराधियों की तलाश हेतु कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है । सबसे अधिक परेशानी भाषा से सम्बन्धित थी.

स्थानीय लोगों से अपराधियों की पतारसी सुरागरसी हेतु वार्ता करने पर कई स्थानीय व्यक्ति अग्रेजी भाषा नही बोल पाते थे तथा स्थानीय राज्य की तमिल भाषा पुलिस टीम के समझ में नही आती थी । तमिलनाडू राज्य में अधिकाशंतः शहरों के नाम व संकेत चिन्ह स्थानीय भाषा में थे जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान में जाने में काफी परेशानी हुयी। अपराधी को गिरफ्तार करने पर स्थानीय कोर्ट में ट्रांजिट रिमाण्ड लेने में भी अभियोग से सम्बन्धित दस्तावेजों हिन्दी भाषा में होने के कारण न्यायिक कार्यवाही पूरी करने में काफी मसक्तत करनी पड़ी । अभियुक्त से प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य साईबर अपराधियों की तलाश की जा रही है ।

अपराध विधि

अभियुक्तगण आम जनता को फोन (वाट्सअप) पर KBC में लाटरी जीतने का लालच देते है तथा पीड़ितो से वाट्सअप कॉल के माध्यम से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन शुल्क, बैंक शुल्क, इनकम टैक्स आदि के नाम पर मोटी रकम वसूल करते है एवं फर्जी आईडी के जरिये जनता के सीधे साधे लोगो से फ्रॉड करते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तण-

  1. Vallinayagam S/O Sudalai R/O Asath road P.S Tirunelveli district Tirunelveli.
  2. P Johnson S/O Dr Ponniah R/O Dakkarmat Puram P.S Perumal Puram P.S Tirunelveli

गिरफ्तारी टीमः-

  1. निरीक्षक पंकज पोखरियाल 
  2. उप निरीक्षक राजीव सेमवाल
  3. मुख्य आरक्षी (प्रो.) सुरेश कुमार
  4. आरक्षी श्रवण कुमार

प्रभारी STF उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाईन लक्की ड्रॉ, डिस्काउन्ट, लॉटरी के प्रलोभन में न आयें । पहले ऐसे किसी भी ऑफर की जांच करें, +92***** अथवा +971***** नम्बरो से आने वाले फोन / वाट्सअप कॉल द्वारा दिये गये किसी भी प्रकार के लॉटरी/ लालच में न आये । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून से सम्पर्क करें।

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ उत्तराखंड का मीडिया दल
  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.