सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने क्रिसमस पर्व पर किया पर्यटकों का आह्वान, कहा सरकार के उचित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए त्यौहार का लें आनंद

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2020 7:04 अपराह्न

देहरादून । पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने क्रिसमस पर्व पर पर्यटकों का आह्वान करते हुए कहा है कि दिसंबर माह में क्रिसमस के त्यौहार में वह उत्तराखंड अवश्य आयें। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि क्रिसमस त्योहार का सप्ताह करीब आ रहा है। क्रिसमस मनाने के लिए उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं साथ ही उनसे हमारा यह भी अनुरोध है कि वह कोविड-19 के लिए सरकार के उचित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए छुट्टियों का आनंद लें।’’

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारत में सभी जगह क्रिसमस को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तराखंड स्थित होटल और पर्यटन स्थल पर्यटकों के स्वागत में तैयार हैं। उन्होनें कहा कि उत्तराखण्ड के सभी हितधारकों को आने वाले सप्ताह के लिए बुकिंग और ईवेंट के बारे में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जो कि कोरोना काल में एक अच्छी खबर है।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा, “उत्तराखंड के अनेक जगहों पर बर्फ गिरती है जो क्रिसमस की भावना को प्रदान करता है। हम उन पर्यटकों की अच्छी क्वेरी को देखकर खुश हैं, जो आने वाले सप्ताह में विशेष रूप से क्रिसमस के त्योहार को मनाने के लिए हमारे राज्य में आने की योजना बना रहे हैं। हमें विश्वास है कि उचित दिशा-निर्देशों के साथ लोग पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अपनी छुट्टियों का आनंद लेंगे।”

उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष, संदीप सहानी ने कहा, ‘हम दिल्ली, चंडीगढ़ और आसपास के स्थानों के लोगों से अच्छी बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी विभिन्न होटल क्रिसमस त्यौहार को मनाने के लिए थीम पार्टी और केक मिश्रण समारोह का आयोजन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत स्पष्ट है कि कोविड ने इस साल परिदृश्य को बदल दिया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पर्यटकों के साथ-साथ सभी हितधारक भी दिशानिर्देशों का ठीक से पालन करें।’’

नैनीताल होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन (एनएचआरए) के अध्यक्ष, दिनेश शाह ने कहा, ‘हमें क्रिसमस के लिए पर्यटकों की अच्छी बुकिंग मिल रही हैं। यहां अधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से होटल और रेस्तरां की जांच करते हैं कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं।’

जिम कार्बेट नेशनल पार्क के पास स्थित एक होटल के मैनेजर अभय त्रिपाठी ने कहा, “हम दिसंबर के आखरी सप्ताह से पहले पर्यटकों की अच्छी बुकिंग प्राप्त कर रहे हैं। पर्यटकों को क्रिसमस त्योहार पर थीम पार्टियों, संगीत भरी रातों और अन्य गतिविधियों के द्वारा बहुत आकर्षित किया जाता है। हम कोविड-19 के बीच सुरक्षित रहने के लिए अपनी जगह को साफ और सेनेटाइज कर रहे हैं, तथा सरकार द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.