सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिद्धपीठ कुरूड लिए 03 जनवरी को प्रस्थान करेगी मां नंदा की उत्सव डोली

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2020 5:34 अपराह्न

थराली (चमोली)। छह माह नंदा सिद्धपीठ देवराड़ा थराली में प्रवास के बाद मां नंदा राजराजेश्वर देवी का उत्सव डोली आगामी तीन जनवरी को सिद्धपीठ कुरूड़ घाट के लिए रवाना होगी।

बता दें कि वेदनी में बीते 25 अगस्त को संपन्न हुई नंदा लोक जात के बाद एक सितंबर को राजराजेश्वर नंदा भगवती की उत्सव डोली थराली विकासखंड के सिद्धपीठ देवराड़ा मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गई थी। यहां पर छह माह प्रवास के बाद अगले छह माह के प्रवास के लिए कुरूड़ स्थित नंदा सिद्धपीठ के लिए रवाना होगी। मंदिर समिति देवराड़ा के अध्यक्ष भूवन हटवाल, पुजारी मंडली के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ ने बताया कि ज्योतिषाचार्य पं. पारेस्वर देवराड़ी की गणना के अनुसार तीन जनवरी को नंदा देवी का उत्सव डोली देवराड़ा सिद्वपीठ से विधि-विधान के साथ बहार निकाली जाएगी। उसके बाद तमाम पड़ावों से होते हुए 13 जनवरी को सिद्धपीठ कुरूड़ में विराजमान हो जाएगी।

नंदा उत्सव डोली के पड़ाव के पर पहुंचने की तिथि

नंदा देवी की उत्सव डोली के विभिन्न पड़ावों पर पहुंचने के कार्यक्रम के अनुसार तीन जनवरी को उत्सव डोली की यात्रा सिद्धपीठ देवराड़ा से होते हुए दोपहर भोजन के लिए सिनेई तल्ली होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भेटा गांव पहुंचेगी। अगले दिन चार जनवरी को भेटा से रायकोली होते हुए चोंड़ा, पांच को चोंड़ा से काखड़ा होते हुए सोनला, छह को सोनला से देवलग्वाड होते हुए सुनाऊं तल्ली, सात को सुनाऊं तल्ली से पैनगढ़ होते हुए सिलोड़ी, आठ को सिलोड़ी होते हुए कोठा, नौ को कोठा से चिड़िगा तल्ला होते हुए अंगतोली, 10 को अंगतोली से सेनार होते हुए असेड़ सिमली, 11 को असेड़ सिमली से होते हुए नाखोली होते हुए सणकोट, 12 को सणकोट से घाट विकासखंड के बांसबगड़  होते हुए रात्रि विश्राम के लिए सेंती गांव स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद 13 जनवरी को सेंती में लक्ष्मीनारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के बाद उत्सव डोली कीs यात्रा शिव मंदिर घाट पहुंचेगी यहां पर भी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उसी दिन कुरूड़ गांव पहुंचेगी जहां पर पूरे विधि-विधान के साथ नंदा की डोली छह माह के प्रवास के लिए यहां स्थित नंदा देवी के सिद्धपीठ में विराजमान हो जाएगी। यही से नंदा देवी लोक राजजात यात्रा 2021 में शुरू होगी। यात्रा की तिथि निकलने के साथ ही नंदा की विदाई की पिंडर घाटी में तैयारियां भी शुरू होने लगी हैं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 : मेलाधिकारी सोनिका ने की कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनी जन शिकायतें, अधिकांश का मौके पर ही समाधान, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, जिले में 37 प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का औचक निरीक्षण
  • धुमाकोट में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन, बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य व करियर के प्रति किया जागरूक
  • टिहरी : मदननेगी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • दून यूनिवर्सिटी रोड पर अवैध रेत-बजरी का भंडारण, नियमों को दरकिनार कर चल रहा कारोबार
  • कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भूमि धोखाधडी मामलों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, गढ़वाल में जमीन घोटालों पर कड़ा प्रहार, 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर के निर्देश
  • जनदर्शन में डीएम सविन बंसल का त्वरित एक्शन, 212 से अधिक शिकायतों पर मौके पर निर्णय, 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग के पानी का बिल करवाया माफ़
  • जनपद में सफाई अभियान के लिए तैनात किये गये नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशीलता के साथ करें कार्य – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.