देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर कार्यक्रम के कार्यक्रम संयोजक आनंद रावत एवं कार्यक्रम सह संयोजक प्रवीण लेखवार और व्यवस्था अधिकारी संजीव कुमार, देवेन्द्र बिष्ट एवं रोमन उपाध्याय रहे. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिवस पर आईएमए ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ महानगर संघ संचालक आजाद सिंह रावत एवं डॉ. इंदु बाला के द्वारा किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम में सभी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लम्बी उम्र की कामना की .










Discussion about this post