कोटद्वार । सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर रखी है। शनिवार को नगर सहित क्षेत्र में परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले लगभग 15 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। शनिवार को परिवहन विभाग ने कोटद्वार के सनैह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 15 वाहन चालकों का चालान काटा गया।

परिवहन कर अधिकारी अभिलाश गैरोला ने बताया कि शनिवार को सनेह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 15 दुपहिया व चार पहिया वाहनों के चालान काटे गए । जिसमे अवैध परमिट से उत्तराखण्ड में वाहन संचालन, हेलमेट न पहनना, उत्तराखण्ड मोटर वाहन कर की चोरी, बकाया, आदि अभियोग शामिल हैं । उन्होंने बताया कि यातायात नियमों को ताक में रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।





Discussion about this post