पौड़ी : सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश प्रसाद रयाल द्वारा आज 19 दिसम्बर 2020 को वेबीनार के माध्यम से राजकीय महाविद्यालय सतपुली में काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की ओर से काउंसलिंग सेल की प्रभारी रीना शाह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन व संचालन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डीएन शर्मा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई ।

सत्र में युवाओं को रक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों एवं आवश्यक प्रशिक्षण तथा शैक्षिक योग्यता के संबंध में मेजर करण रावत जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। सेना भर्ती में प्रतिभाग कर रहे युवाओं को परीक्षा संबंधी जानकारी के साथ ही कोविड काल में आयोजित भर्ती में प्रतिभाग से पूर्व आवश्यक दिशा निर्देशों के संबंध में सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश रयाल द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. विनीत चकवाल एमजीएनएफ द्वारा भर्ती संबंधी मानकों के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




Discussion about this post