मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार

शेयर करें !
posted on : मार्च 21, 2022 7:17 अपराह्न
 
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री एवं विधानसभा कोटद्वार के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह नेगी ने मतदाताओं के द्वारा दिये गये जनसमर्थन के प्रति आभार जताया गया। उन्होने कहा कि विधानसभा कोटद्वार के 28 हजार लोगों ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया है। कहा कि वर्तमान में सुरेन्द्र सिंह की हार नहीं बल्कि कोटद्वार के समग्र विकास की हार हुई है। साथ ही प्रदेश सरकार से विधानसभा कोटद्वार की जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करने की उम्मीद जतायी है।
 निंबूचौड स्थित पार्थ वैंडिंग प्वाइंट में आयोजित आभार कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुुए प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं दिया है, कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण पूरा महौल कांग्रेस के पक्ष में दिखायी दे रहा था, साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जीतोड मेहनत कर जनता को कांग्रेस के पक्ष में महौल बनाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के झूठ, फरेब एवं जाति धर्म की राजनीति ने लोगों को भ्रमित कर दिया।
उन्होंने कहा कांग्रेस की हार से कोटद्वार विधानसभा के सपने चूर-चूर हो गये है, कहा कि कोटद्वार विधानसभा के समग्र विकास के लिए जो सपने उन्होंने संजोय थे, उनके पूरा होने की उम्मीद खत्म होती नजर आ रही है, जनता ने विकास करने की बजाय कोटद्वार का समग्र विकास को रोकने वालों को सत्ता सौंपी है, जो कि सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में भी कोटद्वार में न तो मेडिकल कालेज बन पाया है और न ही केन्द्रीय विद्यालय, लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग का ही निर्माण हो पाया है, साथ ही कण्वाश्रम का विकास भी अधर में लटका हुआ है, इसके अलावा सड़कों की दुर्दशा बनी हुई है। साथ ही सैकडों की संख्या में निर्माण कार्यो को लेकर कोई संवेदनशीलता नहीं दिखायी गयी है, इसके बावजूद भी लोगों ने एक बार फिर से भाजपा को ही सत्ता सौंप दी है, जिससे लगता है कि आने वाले समय में जाति धर्म, हिंदू मुस्लिम के मुद्दे प्रभावी होते रहेगें तथा विकास, रोजगार एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे गौंण होते जायेगें, जोकि उत्तराखंड प्रदेश के हित में नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्होने अपने तीन दशक के राजनीतिक सफर में हमेशा ही लोगो की भलाई की बात की है, तथा प्रदेश सहित कोटद्वार विधानसभा के समग्र विकास की बात की है। लेकिन वर्तमान विधानसभा चुनावों में वे जनता की नब्ज को टटोलने में असफल रहे है, उन्होंने कार्यकर्ताओ का हौसला बढाते हुए कहा कि उन्हें हताश एवं निराश होने की कोई जरूरत नही है, कहा कि कोटद्वार के समग्र विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा, उन्होने ऐलान करते हुए कहा कि वे प्रदेश में बन रही भाजपा सरकार के हर अच्छे कार्यो का समर्थन करते रहेगें, लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा लिऐ गये हर जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करेगें। उन्होंने भाजपा सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद से कोटद्वार को जिला बनाये जाने की घोषणा हो जायेगी तथा शीध्र ही कोटद्वार में प्रस्तावित मेडिकल कालेज, केन्द्रीय विद्यालय, कण्वाश्रम के समग्र को लेकर निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा, साथ भाजपा के द्वारा की गयी अन्य महत्वपूर्ण घोषणाओं पर भी अमल हो जायेगा।
इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, चन्द्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह रावत, रजेन्द्र सिंह गुसाई, साबर सिंह, हेमचंद्र पंवार, हिम्मत सिंह नेगी, कै. सतेन्द्र सिंह, भोपाल अधिकारी, कंचन नैथानी, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अमित नेगी, जगदीश मेहरा, सुखपाल शाह, मनवर  सिंह आर्य, प्रीति देवी, सुधा असवाल, सुनील दत्त सेमवाल, जनक भाटिया, धीरेन्द्र बिष्ट, बृजपाल सिंह, महेन्द्र कुमार अग्रवाल, सुरेन्द्र प्रसाद सेमवाल, चन्द्रमोहन सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर सहित सैकडो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.