कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विजय दिवस का धूमधाम से मनाते हुए 1971 के युद्ध के वीर जवानों को नमन किया। तथा पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर ने पूर्व सैनिक सुदर्शन सिंह रावत एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व़ कुंवर सिंह नेगी की धर्मपत्नी सुरेशी देवी को सिताबपुर स्थित उनके घर जाकर सम्मानित किया।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि सन् 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना ने शानदार जीत को विजय दिवस में मनाये जाने की परम्परा चली आ रही है. कहा कि इस युद्ध की सफलता का पूरा श्रेय तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं भारतीय सेना को जाता है, कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों का डटकर मुकाबला करते हुए भारतीय जांबाज फौज के दम पर पाकिस्तान के दो टुकडे कर दिये। इसी अदम्य साहस एवं शौर्य के चलते इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से पुकारे जाने लगा। कहा कि इस महान कार्य को अंजाम दिये जाने के बाद देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी ने भी इंदिर गांधी को दुर्गा कह कर संबोधित किया था।
उन्होंने कहा इस युद्ध में तत्कालीन सेना अध्यक्ष ने इंदिरा गांधी को 3 दिसम्बर 1971 से पहले ही युद्ध की पूरी रणनीति बताई गयी, फिर इंदिरा गांधी ने देश को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर आक्रमण करने को कहा, पाकिस्तान ने पूर्व एवं पश्चिमी मोर्चे पर युद्ध टेड़ दिया था, भारतीय सेना ने पूर्वी मोर्चे पर जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा, जनरल संगत सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को युद्ध बंदी बना दिया। पाकिस्तानी सेना के पूर्वी कंमाडर जनरल नियाजी ने अपनी सेना के साथ आत्म समर्पण कर दिया था.
कहा कि इस युद्ध में गढ़वाल रेजीमेंट ने उत्कृष्ठ सैन्य कौशल का परिचय दिया था. पांचवी बटालियन को बहादुरी, शौर्य के लिए तीन वीर चक्र, तीन सेवा मेडल दिये गये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, गोपाल सिंह गुंसाई, महावीर सिंह रावत, कैलाश पंत, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, जितेन्द्र भाटिया, हरेन्द्र पुंडीर, पुष्कर नेगी, मनोज बिष्ट, साबर सिंह नेगी, बलवीर सिंह रावत, विनोद नेगी, हेमचंद्र पंवार, राजेन्द्र सिंह असवाल, वीडी नवानी, राजेन्द्र सिंह गुसाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





Discussion about this post