कोटद्वार । जनपद पौड़ी की पोखरा ब्लॉक स्थित सिलेथ गांव को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है ।विगत शनिवार को सिलेथ गांव निवासी 39 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने गांव में 39 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर गांव को सील कर दिया था। जिसके बाद गांव के सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच करवाई गई । जिसमें 50 ओर लोगों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।जिसके बाद गांव के 89 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है।
पोखड़ा ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. मंयक ने जानकारी देते हुए बताया कि सिलेथ गांव में अब तक 267 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गये थे, इनमें से 89 लोगों की रिपोर्ट कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आई है। सभी कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उन्हें दवाईयों की किट भी दे दी गई है साथ ही शासन द्वारा जारी गाइडलाइन से भी अवगत करा दिया गया है ।





Discussion about this post