शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुराने साथियों व कार्यकर्ताओं से सीएम नीतीश कुमार ने कहा, चिंता नहीं करें, जो भी जरूरी होगा सब करेंगे

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2022 8:14 अपराह्न

 

पुराने बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के हरनौत विधानसभा क्षेत्र में पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं से मिले नीतीश कुमार
बिहार ब्यूरो

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पुराने बाढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरनौत विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में जाकर अपने पुराने साथियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उनका हालचाल जाना । इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से हमें बिहार के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है, तब से सेवा कर रहे हैं। यहां के लोगों से मिलकर यहां की समस्याओं की जानकारी लेते रहे हैं, लेकिन समय नहीं मिलने के कारण खुद आ नहीं पाते हैं। अभी हमने तय किया है कि हम अपने पुराने विधानसभा क्षेत्र में एक चक्कर लगाकर सभी लोगों से मिलेंगे। आप लोगों को किसी चीज की चिंता नहीं करनी है, जो कुछ भी जरूरी होगा, वह सब कुछ होगा। आप लोगों से आग्रह है कि आपस में प्रेम और भाईचारे का माहौल बनाये रखिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी समय से मेरी इच्छा थी कि आपलोगों के बीच आकर आपसे मुलाकात करूं। आपलोगों ने पहले मुझे विधायक बनाया और फिर उसके बाद सांसद भी बनाया था। पहले हम दो बार विधानसभा का चुनाव हार गये तब भी हम यहां घूमते रहे। यहां के नौजवानों को यह सब बातें याद नहीं होगी, लेकिन पुराने लोगों को सभी बातें याद होंगी। वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव के दौरान हम यहीं पर मीटिंग में आये थे तो कहा था कि हमलोग जनता की सेवा करते हैं। पहले हम दो चुनाव हार चुके हैं, अगर इस बार भी हार जायेंगे तब भी राजनीति से अलग नहीं होंगे। हम काम करते रहेंगे लेकिन आगे हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उस समय ये बातें सुनकर लोग इतना प्रभावित हुए कि मुझे चुनाव में भारी बहुमत से जीत मिली। उन्होंने कहा कि आप लोग देखिये कि किस तरह से इस इलाके का विकास हुआ है। पहले सड़कें नहीं होने के कारण लोगों को पैदल ही चलना पड़ता था। सड़कें बनने के बाद अब लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हुई है। जीवनभर हम अपने इस इलाके को भूल नहीं सकते हैं। हमसे जो कुछ भी संभव होगा, उसे हम करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने रहुई प्रखंड के रहुई तथा हरनौत प्रखंड के रूपसपुर में अपने पुराने साथियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। भ्रमण के दौरान वे धोबा पुल, खरूआरा, चेरो, द्वारिका बिगहा, डिहरीगढ़, हरनौत बाजार, मुढ़ारी, वेना, धमौली, पैठना, चुरामन बिगहा, भागन बिगहा, पतासंग, मोरा तालाब, सोहसराय हॉल्ट, भदवा, इतासंग, गैबी मिर्जापुर, सुल्तानपुर, मंदिलपुर, रहुई, काजीचक, नियाज, बोधनगर, गोखुलपुर, शाहपुर, महिमाचक, तिसकुरबा, बसनियावां, अबु मुहम्मदपुर, हुसैनचक, गोनावां, पोआरी, अलीनगर, वीरमपुर, लोहड़ा, विद्यानगर, किचनी, चेरन, बाइपास हरनौत सहित कई जगहों पर रूककर अपने पुराने साथियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जगह-जगह पर लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ, फूल-मालाओं एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.