शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सड़क के अभाव में बारिश और बर्फ़वारी के बीच 30 किमी कंधे पर लाद बीमार महिला को पहुंचायाअस्पताल

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 12, 2020 5:39 अपराह्न

जोशीमठ (चमोली)। चमोली में सुबह से ही बारिश और बर्फ़वारी हो रही है और यह बर्फ़वारी तब लोगो के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है, जब सडक विहीन गांव में किसी की तबियत बिगड़ जाती है और उसे अस्पताल ले जाना होता है। ऐसा ही वाकिया जोशीमठ विकासखंड के डुमक गांव में देखने को मिला। जहां गांव की विनीता देवी की अचानक तबीयत खराब होने के कारण दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बर्फबारी के बीच मरीज को कंधों के सहारे डंडी में बिठाकर 30 किलोमीटर पैदल पगडंडियों और गाड़ी न मिलने पर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग तक पहुंचाया। जंहा से विनीता देवी को टैक्सी के जरिये  जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा गया जंहा विनीता का उपचार चल रहा है।

दरसअल उर्गम गांव से डुमुक गांव की दूरी करीब 18 किलोमीटर पैदल है। अक्सर गांव में बीमार होने पर लोगो को डंडी कण्डी के सहारे पैदल अस्पताल पहुंचाया जाता है। आज भी डुमुक गांव की विनीता देवी पत्नी दिनेश सिंह को पहले तो ग्रामीण डंडी कण्डी के सहारे बर्फ़वारी के बीच इस आस में उर्गम तक लाये कि वहां से गाड़ी मिल जाएगी ।लेकिन बारिश का मौसम होने और सड़क पर बर्फ जमी होने के कारण विनीता देवी को अस्पताल ले जाने के लिए आये ग्रामीणों गाड़ी नही मिलने पर फिर ग्रामीणों ने विनीता देवी को डंडी कण्डी में बैठाकर फिर 12 किलोमीटर का पैदल सफर सड़क पर तय करने के बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हेलंग तक पहुंचाया। जहां से टैक्सी के माध्यम से विनीता देवी को जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया,जंहा विनीता देवी का उपचार चल रहा है।

उत्तरप्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य को बने हुए 20 साल का समय बीत गया है। लेकिन मूलभूत सुविधाओं की स्थिति आज भी जस की तस है। खासकर पहाड़ों में लोगो को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां न तो गांवो तक सड़क है, और न ही स्वास्थ्य सेवाएं। प्रदेश की सत्ता पर सरकारें किसी की भी रही हो लेकिन आज भी पहाड़ के कई गांवों में लोग पैदल सफर करने मजबूर है।

सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत सिंह ने बताया कि डुमक गांव के लिए 2007 में सडक स्वीकृत हुई थी। लेकिन सड़क अभी तक स्यूण गांव तक बनी है उसे आगे डुमक के लिए सड़क का नहीं बन पायी है। उनका कहना है कि 13 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे पूर्व भी कई बार सडक की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी आंदोलन ओर चुनाव बहिष्कार की भी चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें शासन प्रशासन की ओर कोरे आश्वासनों का झुनझुना थमा दिया जाता है। जिससे क्षेत्र की जनता में सरकार व शासन प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह, दिलवर सिंह, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.