बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुन्दरम् ने रा.इ.का. पौड़ी एवं रा.इ.का. खोलाचैरी में संचालित वर्चुअल क्लासेज का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2020 7:42 अपराह्न

पौड़ी : सचिव पशुपालन, सहकारिता, डेरी, मत्स्य विभाग, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड शासन/जनपद प्रभारी सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम् ने आज रा.इ.का. पौड़ी एवं रा.इ.का. खोलाचैरी में संचालित वर्चुअल क्लासेज का निरीक्षण किया। छात्रों के साथ वर्चुअल क्लास में बैठकर शिक्षक द्वारा पढ़ाये जा रहे पाठन विधि से रूबरू हुए। सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम् प्रार्थना समय में पहुंचे विद्यालय परिसर, अधिकारी, शिक्षक एवं छात्रों ने स्वागत अभिवादन किया। विद्यालय परंपरा के अनुसार सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रभारी सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम् ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 के चलते यह साल सब के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, किन्तु शिक्षा विभाग, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही मुश्किल भरा समय रहा। कहा कि भारत सरकार द्वारा स्कूल खोलने हेतु दी गई अनुमति के क्रम में स्कूल खोलने का जो निर्णय लिया गया, वह आसान नहीं था, कही पहलुओं को देखते हुए दसवीं एवं बारहवी की कक्षाएं खोलने का साहसिक निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते काफी लम्बे समय से स्कूल में कक्षाएं नहीं चल पाई, इसलिए शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं से अनुरोध है कि जो बचा हुआ समय है उसका उत्तम उपयोग करें। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करें। कहा कि हम बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों को भी आगे बढ़ायेंगे ताकि आपको बेहत्तर तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। कहा कि आपकी कठिनाई को दूर करने के लिए जितना प्रयास हो सका है, उतना किया गया है।

सचिव विद्यालयी शिक्षा आर मीनाक्षी सुन्दरम् ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अब समय कठिन परिश्रम करने का है, क्योंकि यह समय आपका भविष्य तय करेगा, इसलिए समय का बेहत्तर सद्उपयोग करें। कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है और मस्तिष्क स्वस्थ होगा तभी आप अपनी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से कर पायेंगे। इसलिए कोविड-19 की गाइड लाइन का शत प्रतिशत अनुपालन करें, मास्क को अनिवार्य रूप से पहने, सामाजिक दूरी बनायें, सेनिटाइज का प्रयोग करें, अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें तथा स्वच्छता का ध्यान रखें। साथ ही खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस लेने में तकलीफ आदि रोग के हल्के से लक्षण होने पर भी चेकअप करवायें।

वर्चअल क्लास निरीक्षण के उपरान्त उन्होने वर्कसीट कार्यक्रम के तहत पहुंचे स्कूली बच्चों से मुलाकात किया। किताबे के बारे में जानकारी ली जिस पर बच्चों ने कहा कि उन्होने बाजार से क्रय किया है। जिस पर सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम् ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है इन बच्चों के पुस्तक के पैसे डीबीटी के माध्यम से खाते में डालने की कार्यवाही करना सुनिश्चत करेंगे। इस मौके पर अपर निदेशक माध्यमिक एम.एस. बिष्ट, अपर निदेशक बेसिक एस.पी. खाली, उपजिलाधिकारी एस.एस. राणा, तहसीलदार हरिमोहन खण्डूडी, राइका पौड़ी प्रधानाचार्य बिमल चन्द्र बहुगुणा सहित संबंधित शिक्षक एवं शिक्षिका व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.