कोटद्वार । पीआरडी जवानों ने पीआरडी का 72वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट व व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीन बिष्ट सहित पीआरडी जवानों ने सुभाष चंद्र बोस जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को सभी पीआरडी जवान मालवीय उघान में एकत्रित हुए एवं अपना स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के युवा देश और प्रदेशों में निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से उनके नियमितीकरण की दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से दल के युवाओं के नियमितीकरण की मांग उठाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक क्षेत्र में एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था।सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए कई काम किए। ‘नेताजी‘ ने सशक्त क्रान्ति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर, 1943 को ‘आजाद हिन्द सरकार‘ की स्थापना की तथा ‘आजाद हिन्द फौज‘ का गठन किया। नेताजी अपनी आजाद हिंद फौज के साथ 4 जुलाई 1944 को बर्मा पहुँचे। यहीं पर उन्होंने अपना प्रसिद्ध नारा, ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा‘‘ दिया। 18 अगस्त 1945 को टोक्यो (जापान) जाते समय ताइवान के पास नेताजी का एक हवाई दुर्घटनाग्रस्त हो गया था ।कार्यक्रम को व्यायाम प्रशिक्षक (पीआरडी) प्रवीन बिष्ट ने संबोधित कर नेता जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए पीआरडी जवानों को निष्ठापूर्वक कार्य करने को कहा।




Discussion about this post