पौड़ी : गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर की ओर से आगामी 20 दिसंबर 2020 से भर्ती रैली का आयोजन को लेकर सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं को जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में भर्ती पूर्व मार्गदर्शन एवं जानकारी दिया जा रहा है। जिसके तहत आज विकास खण्ड थलीसैण के सभागार में आयोजित कार्यशाला में नगर सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश रयाल द्वारा युवाओं को भर्ती पूर्व युवाओं को शारीरिक मानदंड शारीरिक परीक्षा एवं भर्ती हेतु आवश्यक अभिलेख के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अद्यतन विज्ञापित वायु सेना भर्ती के संबंध में भी उपस्थित युवाओं को जानकारी प्रदान की गई।

मार्गदर्शन सत्र में विशेष रूप से आमंत्रित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पौड़ी मेजर करण रावत द्वारा उपस्थित युवाओं का प्रत्येक चरण के संबंध में मार्गदर्शन किया गया। मेजर करण रावत द्वारा युवाओं को भर्ती के संबंध में किसी भी प्रलोभन से बचने की सलाह दी गई। भर्ती रैली में भाग लेने से पूर्व युवाओं को भर्ती के मानकों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए शारीरिक परीक्षा हेतु तैयारी आवश्यक मानदंड लिखित परीक्षा एवं निर्गत गाइडलाइन के संबंध में अवगत कराया गया। एमजीएन फेलो विनीत चकवाल द्वारा उपस्थित युवाओं को लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के साथ ही लिखित परीक्षा में सफलता की रणनीति के संबंध में आवश्यक टिप्स दी गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी डीपी आर्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में 97 युवाओं ने प्रतिभाग किया गया, जिनमें सूरत सिंह, दीपक कुमार, आदर्श पटवाल, चंद्रपाल सिंह हरपाल सिंह इत्यादि उपस्थित थे।





Discussion about this post