कोटद्वार । कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के जन्म दिन पर उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की है। साथ ही प्रदेश हित में किये गये कार्यो भी सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कई बार मंत्री एवं विधायक के रूप में कार्य करते हुए सुरेन्द्र सिंह नेगी ने ऐतिहासिक कार्यो को अंजाम दिया है, वर्तमान में भी वे अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का बखूबी निर्वहन करते हुए दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने जन्म दिन पर लोगों को सेनेटाइजर एवं मास्कों का वितरण करते हुए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया।
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा एवं जिला सचिव हर्षिता, कांग्रेस आईटी सेल के जिला महासचिव मनोज रावत, उषा चैहान, स्वाति चैहान ने लोगों को सेनेटाइजर एवं मास्क वितरण करते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सिर्फ जागरूकता की आवश्यकता है। पूर्व काबीना मंत्री ने अपने जन्म दिन पर लोगों के द्वारा दी जा रही बधाई संदेशों को स्वीकारते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना जैसी भयानक महामारी में पूरी जनता अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखते हुए स्वंय को तथा दूसरों को भी बचा कर रखे हुए है वही उनके जन्म दिन की भी सच्ची शुभकामना संदेश है।



Discussion about this post