कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की है। गढवाल टाकीज स्थित कार्यालय में सादे समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति है, सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने लगातार दो बार केन्द्र की सत्ता में काबिज होकर देश वासियो के हित में कल्याणकारी योजनाओं को पारित किया गया, लेकिन वर्तमान सरकार के द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओ को ठंडे बस्ते में डालकर जनविरोधी निर्णयों को जनता पर थोप दिया है। जिसका खामियाजा पूरे देश का किसान भुगत रहा है, कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी किसानो के साथ खड़ी रहेगी तथा केन्द्र सरकार के द्वारा जनविरोधी निर्णयों का पुरजोर विरोध करती रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, विजय रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, सूर्यमणि, राजेन्द्र गुंसाई, संदीप, बृजपाल सिंह, बीडी नवानी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरेन्द्र पुंडीर, कृपाल सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।





Discussion about this post