posted on : दिसम्बर 8, 2020 3:35 अपराह्न
कोटद्वार : किसानों के लिए बनाए गए कृषि के तीन कानून वापस लेने के लिए विभिन्न संगठनों के लोगों ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के लिए ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में महामहिम महोदय से देशहित में इन तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने का कष्ट करने का अनुरोध किया गया ।
ज्ञापन देने वालों में एडवोकेट ध्यान सिंह नेगी, एडवोकेट अजय पन्त, एडवोकेट चन्द्रमोहन बर्थवाल,हरीश घिल्डियाल, क्रांति कुकरेती, आशीष किमोठी, एडवोकेट हेमेंद्र नौटियाल, अमित बहुखंडी, एडवोकेट लाजवंती भट्ट, महबूब, राजेंद्र सिंह, सूरज कुकरेती, मुजीब नैथानी आदि शामिल थे।




Discussion about this post