कोटद्वार । कृषि सुधार कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में अब आम आदमी पार्टी भी उतर आई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर हमला बोलते हुए कृषि कानून को किसानों के लिए दमनकारी बताया। और कहा कि यदि यह बिल वापस नहीं होते हैं तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी ।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता झंडाचौक में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद कार्यकर्ता झंडा चौक से पैदल तहसील परिसर तक पहुंचे। प्रदेश प्रवक्ता अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने कहा कि सरकार कृषि कानून लाकर किसानों का अहित कर रही है। किसान अन्नदाता होते हुए भी आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा है। लेकिन सरकार इसके बावजूद किसानों की कोई सुध नहीं ले रही। भाजपा पार्टी पूंजीपतियों को संरक्षण देकर उनके हित में कार्य कर रही है। उन्होंने मांग की कि किसान विरोधी इस कानून को वापस लिया जाए।




Discussion about this post