कोटद्वार । केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 12 दिनों से डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी मंगलवार को “भारत बंद” बुलाया है। जिसका की सभी राजनौतिक पार्टियों ने भी समर्थन किया है । जिसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
सोमवार को कांग्रेस द्वारा कोटद्वार शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से घूमकर घोषणा करवाई थी कि सभी व्यापारी मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे किंतु मंगलवार को अधिकतर व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान सुबह ही खोल दिये थे जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सडक पर उतरकर बाजार बंद करवाना पडा । व्यापार मंडल द्वारा बंद का आह्वान नहीं किया गया । वाहन भी पूर्व की भाँति अपने गतव्यो तक जाते रहे । कुल मिलाकर कोटद्वार में बंद का असर नहीं दिखाई दिया ।






Discussion about this post