posted on : मार्च 14, 2022 4:48 अपराह्न
दुगड्डा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज 14 मार्च 2022 को चौकी दुगड्डा पर सूचना प्राप्त हुई कि सेंधीखाल-दुगड्डा मोटर मार्ग पर एक आई-20 कार गहरी खाई में गिर गयी है। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी दीपक पंवार मय पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँचे तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायल का रेस्क्यू किया गया। उक्त वाहन में 04 व्यक्ति सवार थे, जिन्हे प्राथमिक उपचार हेतु संयुक्त चिकित्साल कोटद्वार भेजा गया।
घायल व्यक्ति का नाम पता
- ऋषभ राणा निवासी गोकुल पुरी, दिल्ली उम्र- 21 वर्ष।
- ऋषभ माथुर पुत्र रोजकुमार माथुर, निवासी आगरा उम्र-23 वर्ष।
- अभिषेक पाण्डे पुत्र प्रवीण पाण्डे निवासी रायपुर छत्तीसगढ़ उम्र- 29 वर्ष।
- आशीष गिल पुत्र सुरेश गिल, निवासी पल्लभरपुर मेरठ उम्र- 22 वर्ष।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक दीपक सिंह पवार (चौकी प्रभारी दुगड्डा)
- आरक्षी प्रकाश
- आरक्षी रमेश




