posted on : मार्च 14, 2022 4:45 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न करने हेतु गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियो, व्यापार मंडल, पीस कमेटी, डिजिटल वॉलियंटर, सीएलजी सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में आज 14 मार्च 2022 को थाना श्रीनगर परिसर में क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्यामदत्त नोटियाल व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर हरीओम राज चौहान द्वारा आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाये जाने के सम्बन्ध मे गोष्ठी आयोजित की गयी।
जिसमें होली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को जादें एवं अफवाह पर ध्यान न दे सोशल मीडिया पर किसी तरह की जानकारी बिना सोचे-समझे फारवर्ड न करें। साथ ही उपस्थित व्यापारियों से अपील की गई कि आगामी होली पर्व के दौरान अपनी-अपनी दुकान/ कॉन्प्लेक्स में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से सुचारू रखें। थाना क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान ,एजेंसी मोहल्ला, आवास विकास मैदान श्रीनगर व अस्पताल कालोनी श्रीकोट, गैस गोदाम के पास श्रीकोट, gmvn के पास श्रीकोट मे होलिका दहन का आयोजन स्थानीय लोगो द्वारा किया जाता है। होलिका दहन के दौरान शांति व सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की गई। उक्त गोष्ठी में श्रीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश असवाल, दिनेश पंवार जिला महामंत्री व्यापार संघ, नरेश नोटियाल व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकोट , स्थानीय जनप्रतिनिधि, वासुदेव कंडारी, जगदीश भट्ट श्रीकोट, व्यापारी हिमांशु अग्रवाल, अमित बिष्ट मधुर मिष्टान श्रीनगर, मोहन लाल जैन, राज कुमार महाजन, सुरेन्द्र चौहान अध्यक्ष ज्वेलर्स एसोसिएशन व दिलशाद, हैदर, समीर आदि सीनियर सीटिजन, पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यो आदि गणमान्य व्यक्तियो द्वारा प्रतिभाग किया गया।




