शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गुप्तकाशी : सेल्फी लेते हुए पैर फिसल जाने से मंदाकिनी नदी में डूबकर दो युवको की मौत

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2022 6:25 अपराह्न

 

गुप्तकाशी :  रुद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी में घूमने आये दो युवकों की सेल्फी लेते समय पैर फिसल जाने से मंदाकिनी नदी में डूब कर मौत हो गयी है। प्रत्यक्षदर्शियों ले बताया गया कि मदमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर घूमने के लिए गुप्तकाशी के पास विद्यापीठ में आए हुए थे। यहां से दोनों युवक मंदाकिनी नदी की ओर गए और नदी किनारे सेल्फी लेने लगे, सेल्फी लेते समय लापरवाही से एक युवक का पांव फिसला और वह नदी में बहने लगा, साथी को डूबता देख दूसरा युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूदा और वह भी नदी की तेज धारा में बह गया । स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया गया है।

थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार कौशल ने बताया कि मदमेश्वर घाटी में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले दो मजदूर विद्यापीठ के निकट शनिवार की सुबह मंदाकिनी नदी के पास गऐ थे, जहां पर वे सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी लेते समय उनमें से एक मजदूर का पैर अचानक फिसल गया और वह नदी में बहने लगा। दूसरे मजदूर ने बचाने की कोशिश की तो वह भी बह गया। आस-पास लोगों ने देखा तो शीघ्र पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को मंदाकिनी नदी से निकाला गया।

मंदाकिनी नदी से दोनों मजदूरों को जब रेस्क्यू कर बाहर निकाला समय उन दोनों के शरीर में हरकत हो रही थी, दोनों को स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों मजदूर युवकों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कौशल ने बताया कि दोनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है व उन दोनों मृतक मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.