चमोली : चमोली जिले के कुहेड-मैठाणा-मथरपाल मोटर मार्ग पर शनिवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर गहरी खाई से वाहन चालक को रेस्क्यू किया। ट्रक के दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों पुलिस प्रशासन को जिसके बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंची। मौके पर पहुंचे बलबीर सिंह रावत ने बताया ट्रक सड़क चलथर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन चालक अकेले सवार था। जिसे गम्भीर घायल अवस्था मे लोगों ने रेस्क्यू किया। इस मौके पर पुष्कर सिंह, शिवप्रसाद, कमल सिंह, दलीप सिंह, कल्याण सिंह, आनन्द सिंह, सतवीर सिंह, मोहन सिंह, मनोज सिंह, अरविंद आदि मौजूद थे।




