posted on : मार्च 11, 2022 4:47 अपराह्न
कोटद्वार । नाबार्ड के सहयोग और जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल कोटद्वार के निर्देश पर परम पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के कलाकार बैंक द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में दे रहे है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को झण्डीचौड़ में परम के कलाकारों ने नाटक “सही सलाह” का भावपूर्ण मंचन किया । जिसमें बैंक ने प्रोत्साहित की जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वरोजगार योजनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी । परम के कलाकारों ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का बैंक में खाता होना आवश्यक है क्योंकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खातों के माध्यम से किया जा रहा है। कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में शामिल हो ।
परम के योगम्बर पोली ने बताया कि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गढ़वाल के महाप्रबंधक मनोज कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के श्रीनगर, बिलकेदार, श्रीकोट, सतपुली, लैंसडौन, गाड़ीघाट, कलालघाटी, देवी मंदिर सहित 15 स्थानों पर जागरूकता परक नुक्कड़ नाटको का प्रदर्शन किया गया है । कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे परम के दल में योगम्बर पोली, सुदीप घिल्डियाल, नीरज नेगी, दीपक कुमार, रघुवीर पंवार, रोहित मंद्रवाल, अनामिका आदि शामिल हैं।कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक बसु भंडारी, शाखा प्रबंधक इंदु रावत, शाखा अमर सिंह, शाखा प्रबंधक टवींकल रावत आदि का कार्यकमों में महत्वपूर्ण योगदान रहा।




