posted on : मार्च 11, 2022 4:45 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे मैक्स अस्पताल, देहरादून के सहयोग से एक विशाल चिकित्सा शिविर आगामी 13 मार्च दिन रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में लगाया जायेगा। परिषद के प्रवक्ता गोपाल बंसल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति मे बताया कि उक्त शिविर 13 मार्च दिन रविवार को रोटरी भवन, डिफेंस कालोनी, नजीबाबाद रोड ,कोटद्वार मे प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जायेगा जिसमे ह्रदय रोग व हड्डी रोग का मैक्स अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा परीक्षण किया जायेगा । शिविर मे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी इत्यादि की जांच की जायेगी ।उन्होने समस्त जनता से अपील की है कि उक्त शिविर मे पहुंच कर इसका लाभ उठाये ।




