posted on : मार्च 11, 2022 4:44 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड सरकार की नवाचार योजना के अंतर्गत “मधुमक्खी पालन परियोजना” की सैद्धांतिक जानकारी के उपरांत प्रयोगिक तरीके से मधुमक्खी पालन कैसे करें, इस हेतु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रशिक्षणार्थियों को मधुमक्खी पालन ग्रह (एपियरी) गैंडीखाता ले जाया गया। प्रशिक्षण हेतु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार एवं शिवालिक नेचुरल प्रोडक्ट के बीच बीफार्मिंग एवं प्रशिक्षण हेतु एक एमओयू साइन किया गया है। शुक्रवार को महाविद्यालय कोटद्वार के 51 छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण हेतु मधुमक्खी पालन ग्रह (एपियरी ) गैंडीखाता, हरिद्वार रवाना हुए। महाविद्यालय की संरक्षिका, प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पवार ने सफल प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी, डॉ सुनीता नेगी, समस्त स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी। रवानगी के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व अन्य उपस्थित रहे।




