posted on : मार्च 11, 2022 4:42 अपराह्न
कोटद्वार । कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय,भारत सरकार के केन्द्रीय एकीकृत नाशक जीव प्रबंधन केंद्र, देहरादून के सौजन्य से किसान खेत पाठशाला, रवि फसल हेतु विकास खंड दुगड्डा, पौड़ी गढ़वाल के राजस्व गाँव रामपुर लालपानी में कृषि वैज्ञानिक बागवानी संरक्षण संगरोध एवं संग्रह के डॉ. रामेश्वर तेलंग्रे के नेतृत्व में नितिन कुमार, राजीव कुमार व अनिल मैठाणी ने किसानों को रवि की फसल में जैविक कीट नियंत्रण, बीज, यांत्रिक प्रबंधन, रासायनिक और जैविक कृषि के प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी गई । डॉ. रामेश्वर ने सूक्ष्म जीव ट्राइकोड्रमा, बीटी, सूडोमोनस, मकडी, ततैया और लेडी बर्ड जैसे कृषक मित्र कीटों की महत्ता बताई। इस मौके पर कृषक सुरेश नेगी ने सुन्डी कीट से होने वाले नुकसान की रोकथाम के बारे में जानकारी चाही, कृषक कृष्ण कोटनाला ने बंदरों से होने वाले रोकथाम के उपाय पूछे। कृषक शरद नेगी ने मिट्टी की जांच से संबंधित जानकारी मांगी । इस अवसर पर कृषक गोष्ठी में शामिल कृषकों को आईपीएल टूल किट वितरित की गई ।टूल किट के साथ गमबूट, हंसिये, कीट पकड़ने के यन्त्र शामिल थे । कार्यक्रम मे सहकारी समिति कुम्भीचौड के अध्यक्ष हरीश नेगी, पुष्कर पंवार, कमल सिह रावत, मनोज नौडियाल सहित कृषक महिलाएँ, और कृषक मौजूद रहे ।




