मंगलवार, मार्च 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : तीन विधान सभाओं में से दो पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस ने मारी बाजी

शेयर करें !
posted on : मार्च 10, 2022 11:48 अपराह्न

 

चमोली : चमोली जिले के तीन विधान सभाओं में से दो विधान सभा थराली में भाजपा के भूपाल राम टम्टा और कर्णप्रयाग में अनिल नौटियाल विजयी रहे जबकि बदरीनाथ विधान सभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने जीत हासिल की है।

गुरूवार को भारी पुलिस व्यवस्था के बीच आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो गया था पहले दौर में पोस्टल मतों की गणना शुरू हुई उसके बाद ईवीएम की गणना। ईवीएम की मतगणना में बदरीनाथ विधान सभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही पहले सात चक्र तक भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए थे। लेकिन आठवें दौर के बाद भाजपा प्रत्याशी ने पिछड़ना शुरू किया। इस सीट पर पोस्टल और ईवीएम सहित भाजपा प्रत्याशी 2066 मत से पीछे रह गये। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को 32661 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को 30595 मत मिले। इस तरह इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इसी प्रकार थराली विधान सभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम पहले दौर की मतगणना से ही कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीत राम से बढ़त बनाये हुए थे। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी ने 8302 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा को 32852 और कांग्रेस डा. जीत राम को 24550 मत मिले।

वहीं कर्णप्रयाग विधान सभा सीट में भी रोचक मुकालबा रहा। पहले आठ दौर तक की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल से बढत बनाये हुए थे लेकिन जैसे ही नौवें दौर की मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस प्रत्याशी पिछडने लगा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने 6715 मतों से जीत दर्ज की। यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 28911 और कांग्रेस प्रत्याशी को 22196 मत मिले। चमोली की तीनों सीट पर जैसे ही भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने लगे और अंतिम दौर की मतगणना चल ही रही थी कि दोनों ही पार्टियों के समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ रंगों की होली खेलनी शुरू कर दी थी। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद, मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी
  • श्री दरबार साहिब एवं श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम, श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद
  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.