posted on : मार्च 9, 2022 9:37 अपराह्न
चमोली : SDRF उत्तराखंड पुलिस ने औली से एक अज्ञात शव को किया बरामद। आज 09 मार्च 2022 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि ओली मार्ग पर एक शव खाई में दिखाई दे रहा है, जिसे बाहर निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट जोशीमठ से रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के मुख्य आरक्षी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में रवाना हुई। उक्त शव मुख्य मार्ग से 500 मीटर दूर जंगल के बीच बर्फ में पड़ा हुआ था। SDRF टीम द्वारा उक्त अज्ञात शव को अत्यंत विषम परिस्थितियों में बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।




