posted on : मार्च 9, 2022 5:34 अपराह्न
टिहरी : जनपद में आगामी 10 मार्च, 2022 को होने वाली विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को सफलता एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज मतगणना स्थल आई.टी.आई. नई टिहरी गढ़वाल में स्थलीय निरीक्षण कर मतगणना व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात् उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना कक्षों में कम्प्यूटर, फर्नीचर, सीसीटीवी, नेट कनेक्टीविटी, विद्युत, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, मीडिया सेंटर की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विधान निर्वाचन क्षेत्र के लिए कलर कोड निर्धारित किया गया है, उसी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ मतगणना को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी नमामी बंसल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, रिटर्निंग ऑफिसर टिहरी अपूर्वा सिंह, घनसाली के.एन. गोस्वामी, धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, प्रतापनगर प्रेमलाल, नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी, देवप्रयाग सोनिया पंत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।




