बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रेक्षकों, डीएम एवं एसएसपी की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारियों और जरूरी बिन्दुओं को साझा करने के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2022 3:21 अपराह्न

पौड़ी : सामान्य प्रेक्षक डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा, केए दयानंद, राजीव रतन, ज्योती रंजन मिश्रा, एमक्यू हक, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे तथा वरिष्ट पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान की संयुक्त अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतगणना की तैयारियों और जरूरी बिन्दुओं को साझा करने के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

सामान्य प्रेक्षक डॉ. पार्थ सारथी मिश्रा ने जनपद में मतदान की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपादित करवाने में किये गये सहयोग के लिए सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और निर्वाचन का दायित्व निभा रहे नोडल अधिकारियों व कर्मिकों का धन्यवाद देते हुए मतगणना में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा किये गये मापदण्डों के अनुरूप सभी को मतगणना में भी व्यवहार करना है। कहा कि कोई भी विजय प्रत्याशी न तो विजयी जुलूस निकालेगा ना ही किसी भी प्रकार की नारेबाजी करेगा। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में उचित प्राधिकार द्वारा निर्गत पास से ही प्रवेश दिया जाएगा तथा कोविड-19 की गाइडलाइन का भी पालन करने का सहयोग करें। कहा कि भारत की निर्वाचन प्रक्रिया को विश्व स्तर सहारा जाता है और उदाहरण दिये जाते हैं, जैसे भारत के निर्वाचन प्रक्रिया के उक्त नाम और सम्मान को बनाने रखने की सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व एजेंटों का भी दायित्व रहेगा कि मतगणना को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अन्तर्गत ही संपादित करवाने में सहयोग दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में मतगणना की पूरी तैयारी पूरी कर ली गई है, मतगणना के सभी कार्मिकों को पर्याप्त और बेहतर प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा हर एक बिन्दु पर बारीकि से ध्यान देते हुए मतगणना की तैयारी की गयी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि मतगणना प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें मतगणना की शुरूआत डाक मतपत्रों तथा 8:30 बजे से ईवीएम मशीनों की गणना की जाएगी। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और मुख्य चुनाव एजेंटों को जरूर उपस्थित रहने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी से अपेक्षा की कि मतगणना की गोपनीयता को हर हाल में बनाये रखने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण की अनुमति नहीं रहेगी तथा मीडिया कर्मियों को केवल मीडिया सेंटर तक ही मोबाइल और कैमरे की अनुमति रहेगी।

इस दौरान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायाता व्यवस्था और कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकृत संस्था/व्यक्ति द्वारा निर्गत पास से ही मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना के दिवस पर किसी भी तरह की नारेबाजी, शराब, रोडशो सहित अन्य पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कहा कि उल्लघंन की दशा में सक्ती से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, अपर जिलाधिकारी इला गिरी, सीओ सदर प्रेम लाल टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, राजनैतिक पार्टी से जगत किशोर बडथ्वाल, ओपी जुगराण, त्रिलोक रावत, विनोद बिष्ट, पूनम टम्टा सहित अन्य उपस्थित अधिकारी व राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.