posted on : मार्च 9, 2022 12:34 अपराह्न
अपने हौसले से तकदीर को बदल दू, सुन ले दुनिया हां मैं औरत हूं।
कोटद्वार : उत्तराखंड पुलिस परिवारों के कल्याण हेतु गठित उत्तराखंड पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष उपवा जनपद पौड़ी गढ़वाल प्रियंका चौहान के आदेशानुसार नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना कोटद्वार, श्रीनगर, लक्ष्मण झूला तथा पुलिस लाइन पौड़ी में पुलिस कर्मचारी गण व पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए वित्तीय जागरूकता कैंप लगाया गया जिसमें थाना कोटद्वार में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए वित्तीय जागरूकता कैंप के संबंध में जागरूक किया गया सभी कैम्पो में वित्तीय सलाहकारों (बैंक वाले) द्वारा बताया गया कि महिलाएं किस तरह से छोटी छोटी बचत से इन्वेस्ट कर सकती हैं।
उक्त कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बैंक की विभिन्न बचत पॉलिसियों एवं एवं स्वरोजगार से जुड़ने के लिए स्वयं की दुकान हेतु लोन, पर्सनल लोन, हाउसिंग लोन, कार लोन, इंश्योरेंस व साथ ही पीपीएफ, एनपीएस आदि के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । उक्त कैंप के बाद महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कसीनो गेम, रस्सी कूद, पर्ची प्राइस गेम म्यूजिकल चेयर गेम आदि कराए गए। जिस पर महिलाओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया । इसके अतिरिक्त पौड़ी पुलिस लाइन में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया जिसमें पुलिस परिवार की महिलाएं व बच्चों का हेल्थ चेक अप किया गया । सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में गिफ्ट/उपहार वितरित किए गए। जनपद पौड़ी में महिला दिवस पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा बहुत अच्छे से मनाया गया साथ ही उपवा का धन्यवाद करते हुए इसके अंतर्गत हो रहे कार्यक्रमों की सराहना की गई।




