बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर महिला शिक्षकों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2022 10:25 अपराह्न
  • डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर भारत के बच्‍चों और युवाओं को शिक्षित करने में योगदान देने वाली महिला शिक्षकों का किया सम्मानित
  • काशीपुर में महापौर ऊषा चौधरी व राज्‍य महिला आयोग उत्‍ताखंड की सदस्‍य सायरा बानो ने किया महिला शिक्षकों को सम्‍मानित
  • वाराणसी में महापौर मृदुला जैसवाल एवं अतिरिक्‍त शिक्षा निदेशक उमेश शुक्‍ला की उपस्थिति में दिखाई पिंक वुमन स्‍कूटी रैली को हरी झंडी
काशीपुर/वाराणसी : डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहीं महिलाओं को सम्‍मानित किया। उत्‍तराखंड, उत्‍तर प्रदेश और बिहार की महिला शिक्षकों को लाखों बच्‍चों के शुरुआती वर्षों के जीवन में प्रभाव उत्‍पन्‍न करने और व्‍यवहार में बदलाव लाने में योगदान देने के लिए एक समारोह में सम्‍मानित किया ।
समारोह के दौरान महापौर मृदुला जैसवाल वाराणसी में ऑल-वुमन पिंक स्‍कूटी रैली को हरी झंडी दिखाई। इसमें 100 से ज्‍यादा महिला शिक्षकों ने भाग लिया और इसका उद्देश्‍य सर्वश्रेष्‍ठ स्वच्छता प्रक्रियाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा, महापौर ऊषा चौधरी काशीपुर में उन महिला शिक्षकों को सम्‍मानित किया, जिन्‍होंने स्‍कूल के बच्‍चों के साथ काम कर उन्‍हें समाज में बदलाव लाने में मदद करने वाला सदस्‍य बनने में मदद की है। देश के भविष्‍य के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य और स्‍वच्‍छता परिणामों की नींव को मजबूत करने के उद्देश्‍य से डेटॉल बीएसआई के स्‍कूल शिक्षा कार्यक्रम को सुनिश्चित करने में महिला शिक्षकों ने एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। डेटॉल बीएसआई उन महिलाओं को भी सलाम करता है, जो पूर्वाग्रहों, रूढि़यों और भेदभाव को खत्‍म करना चाहती हैं और सभी के लिए एक जैसे समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहती हैं।
इस भागीदारी पर बोलते हुए, रवि भटनागर, डायरेक्‍टर, एक्‍सटर्नल अफेयर्स और पार्टनरशिप एसओए, रेकिट ने कहा, “महिलाएं परिवर्तन की ध्‍वजवाकह हैं। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर, हम उन महिला शिक्षकों के प्रति अपना सम्‍मान प्रकट करते हैं, जिन्‍होंने बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य और सर्वश्रेष्‍ठ स्‍वच्‍छता प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करते हुए निस्‍वार्थ रूप से बच्‍चों को “भेदभाव खत्‍म करने” के लिए शिक्षित और सशक्‍त बनाया। 
कार्यक्रम में सायरा बानो, सदस्‍य, राज्‍य महिला आयोग, उत्‍तराखंड ने कहा, “डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया का स्‍कूल हाईजीन प्रोग्राम समय की जरूरत है। अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर, हम सबको साथ मिलकर काम करने की कसम खानी चाहिए ताकि अपने देश के ‘स्‍वच्‍छ भारत मिशन’ को और मजबूत बनाया जा सके।”
 उमेश शुक्‍ला, अतिरिक्‍त शिक्षा निदेशक, वाराणसी ने कहा, “डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया का उद्देश्‍य सभी को स्‍वच्‍छता पर समान शिक्षा प्रदान करना है। यह कार्यक्रम महिला शिक्षकों को पाठ्यक्रम को पढ़ाने के लिए प्रेरित करता है और इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय इन्‍हीं शिक्षकों को जाता है। आज, अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर, मैं डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया को भी महिलाओं की स्‍वच्‍छता और विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भी धन्‍यवाद देना चाहूंगा।”
इस सहयोग पर बोलते हुए, मोहम्‍मद आसिफ, एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर, प्‍लान इंडिया, ने कहा, “रेकिट और प्‍लान इंडिया के बीच हमारे वर्षों पुराने सबंधों ने हमें डेटॉल बनेगा स्‍वस्‍थ इंडिया के साथ लाखों लोगों के जीवन में एक निश्चित बदलाव लाने में मदद की है। वाराणसी और उत्‍तराखंड में महिला दिवस समारोह में सायरा बानो, सदस्‍य, राज्‍य महिला आयोग- उत्‍तराखंड,  सीमा विश्‍वकर्मा, एसडीएम जसपुर, डा. सुनीता चुफल रतूडी, सीएमओ उधम सिंह नगर, गीतिका जोशी, डिप्‍टी एजुकेशन ऑफ‍िसर, काशीपुर, डा. पूनम त्‍यागी, डायरेक्‍टर ऑफ स्‍पोर्ट और डीन स्‍टूडेंट वेलफेयर, गोबिंद बल्‍लभ पंत यूनीवर्सिटी और एग्रीकल्‍चर एंड टेक्‍नोलॉजी, पंत नगर और रूबी मौर्या, इंस्‍पेक्‍टर प्रतापपुर चेक पोस्‍ट, उपस्थित थीं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.