कीर्तिनगर । जनपद टिहरी के तहसील कीर्तिनगर स्थित घंडियाल देवता के मंदिर के प्रांगण में पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई ।
रविवार को मंदिर के सभी पदाधिकारी घंडियालधार में एकत्रित हुए जहां पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में मंदिर में चल रहा निर्माण कार्य आगामी 4-5 माह में (मार्च/अप्रैल तक) पूरा होने की उम्मीद है। जिसके उपरांत मंदिर शुद्धिकरण एवं अन्य कार्य किये जाएंगे।पंचाग अनुसार इस बार कुभ्भ 2021 में है और उसी के अनुसार घंडियाल देवता की जात दिसम्बर 2021 – जनवरी 2022 में होगी। जात से पूर्व के प्राम्परिक कार्य “झाली-बटोली, फांटा एवं गँगा स्नान यात्रा” हेतु आगामी जनवरी/फरवरी में दिन निश्चित कर उन्हें सम्पन किया जाएगा।
जात की तैयारी हेतु आवश्यकता अनुसार आगे की बैठकें आहूत की जायेंगी। साथ ही विगत समय में दिवंगत हुए पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर मंदिर निर्माण कार्य पूरा होने तक कार्यकारी अधिकारीयों को मनोनित करने का निर्णय लिया गया जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह कैंतुरा (सेवा निवृत) मल्ली रिंगोली, महासचिव पद पर उम्मेद सिंह मेहरा घंडियालधार, व्यवस्थापक पद पर सरोप सिंह भण्डारी (सेवा निवृत) फतडू (सरमोली) सहित दो अतिरिक्त पदों हेतु उपव्यवस्थापक पद पर राकेश बर्त्वाल पन्याखोली, सचिव पद पर रामेश्वर बर्त्वाल खोंगचा को मनोनित किया गया। सभी पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठां व श्रद्धा से निभाने की अपेक्षा के साथ दिवंगत जनों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजली अर्पित की गयी।





Discussion about this post