बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ हुई सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2020 6:54 अपराह्न

पौड़ी : जनपद के नायर घाटी में आयोजित चार दिवसीय प्रथम नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल एवं राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता आज विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ सम्पन्न हो गया। जनपद के सतपुली के समीप बिलखेत में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मुकेश सिंह कोली ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं सम्मान राशि से सम्मानित किया।

नयारघाटी एडवेंचर फेस्टिवल में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमित कुमार, द्वितीय स्थान रंजीत सिंह और तृतीय स्थान चित्र सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम विजेता को 50,000 द्वितीय को 30, 000 तथा तृतीय विजेता को 20,000 हजार रुपए की सम्मान राशि दी गई। ये तीनों विजेता बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश से है। पैराग्लाइडिंग करने वाले प्रतिभागी पैराग्लाइडिंग की इस नयारघाटी साइट को बेहतरीन साइट बता रहे हैं.

फेस्टिवल में आयोजित माउंट बाइकिंग की महिला प्रतियोगिता में नेपाल से आई ऊषा खनाल प्रथम और नेपाल की ही अनीषा गुरुंग दूसरे स्थान पर रही इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली ऊषा का कहना है कि यह प्रतियोगिता उसकी उम्मीदों से कहीं आगे रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। माउंटेन बाइकिंग की पुरुष प्रतियोगिता में नेपाल से आये आशीष शेरपा पहले देहरादून के रमेश भारती दूसरे और नेपाल के ही आकाश शेरपा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि ट्रेल रनिंग में डब्बलसिंह प्रथम, अवनीश रावत द्वितीय और राजीव नम्बूरी तृतीय स्थान पर रहे ये तीनों धावक गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट के जवान है।

विजेता प्रतिभागियों को विधायक पौड़ी मुकेश कोली सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह् व ट्राफी भेंट कर प्रथम विजेता को 30,000 द्वितीय को 20, 000 तथा तृतीय विजेता को 10,000 हजार रुपए की सम्मान राशि दी गई। जबकि पैराग्लाइडिंग में एकमात्र महिला प्रतिभागी अरूणाचल की अलीशा बेस्ट वुमन कैटेगरी का पुरस्कार दिया गया। जिन्हे 21 हजार की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र व ट्राफी भेंट की गई। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से इस क्षेत्र में युवाओं के लिए नयी संभावनाएं जागी है। समापन समारोह में सम्मिलित स्व. शुभांगशरण रतूड़ी की पत्नी निधि ने कहा कि अगले वर्ष से होने वाली आयोजित प्रतियगिताओं में प्रथम प्रतिभावान महिला और पुरुष पायलट को शुभांगशरण रतूड़ी मेमोरियल सम्मान उनके परिवार द्वारा दिया जाएगा।

सभी प्रतिभागियों ने इस ऐतिहासिक महोत्सव के आयोजन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं समस्त क्षेत्र वासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए विधायक मुकेश कोली ने कहा कि इस एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिबल से मेरी विधानसभा को एक नई पहचान मिली इस फेस्टिबल को सफल बनाने में जिले के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिलाधिकारी ने ही मुख्यमंत्री के स्वप्निल प्रोजेक्ट तेरह जिले तेरह डेस्टिनेशन को पौड़ी जिले में साकार किया यह डेस्टिनेशन युवा पीढ़ी को रोजगार स्वरोजगार देने वाली डेस्टिनेशन बन गयी है इसका श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है।

समापन समारोह में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भट्टगई ने कहा कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभागिता से यह आयोजन और अधिक महत्वपूर्ण हो गया. साहसिक क्रीड़ा के विशेषज्ञ खिलाड़ियों की उपस्थिति से नयारघाटी पैराग्लाइडिंग साइट को महत्वपूर्ण पहचान मिली. इस प्रतियोगिता से प्रदेश के युवाओं के लिए एक सम्मानजनक पेशे में अपना हुनर दिखाने की नई पहल का भी आगाज हुआ, अब इस क्षेत्र के युवा अपनी राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय पहचान बनाने में भी कामयाब होंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी/ साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, तहसीलदार हरिमोहन खण्डूरी, ग्रुप कैप्टन आलोक चटर्जी, हासा से विनय कुमार, अजय खण्डूरी, मयंक घिल्डियाल, सहित सभी प्रतिभागी, निर्णायक, खेल प्रेमी व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में प्रिंयका मेहर का जादू और डीजे बीट्स का धमाका
  • पौड़ी गढ़वाल : सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी पड़ी भारी, 6 युवकों पर हुई कड़ी चालानी कार्यवाही
  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.