सोमवार, मई 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगतिशील सोच से कृषि क्षेत्र में हुआ विकास, बदली तस्वीर – उमेश सिंह कुशवाहा

शेयर करें !
posted on : मार्च 5, 2022 11:40 अपराह्न
बिहार ब्यूरो

पटना :  जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगतिशील सोच के चलते कृषि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है और इससे बिहार की तस्वीर बदली है। सरकार के दृढ़ फैसले से विपरीत परिस्थितियों में भी कृषि के क्षेत्र में विकास का काम होता रहा, जिसके फलस्वरूप 2020-21 में कृषि विकास दर 3.7ः रहा है, जो किसानों के मेहनत तथा राज्य के सरकार की नीतियों के कारण संभव हो पाया है। वर्ष 2021 के मई माह में यास तूफान ने बिहार में कहर बरपाया। इस कारण बिहार के 16 जिलों के 102 प्रखंडों में 73085 हेक्टेयर फसल क्षति हुई। इस दौरान बिहार के किसानों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बन गई तब सरकार ने किसानों को राहत पहुंचाने के लिए कृषि इनपुट अनुदान राशि की व्यवस्था की। इसके तहत यास तूफान से प्रभावित 373747 किसानों को 82.50 करोड़ की अनुदान राशि दी गई। इसके साथ ही गत वर्ष 2021 में बाढ़ की विभीषिका के कारण राज्य के 30 जिलों में 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों की बर्बादी हुई और 14 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बाढ़ के कारण खेती नहीं हो सका। जिसके बाद राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए 998 करोड़  की स्वीकृति दी उसके बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति के बदले अनुदान राशि दिया जा रहा है।

कोविड महामारी के बीच किसानों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने किसानों के घर तक बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। इसके तहत 2021 में खरीफ फसल के लिए 205848 किसानों के घर पर 26630 क्विंटल बीज की होम डिलीवरी कराई गई। वही 2021 में रबी फसलों के लिए 186263 किसानों के घर तक 66913 क्विंटल बीज की होम डिलीवरी की गई। नीतीश सरकार के प्रयासों से वर्ष 2021 में पहली बार बिहार से 1000 किलो शाही लीची लंदन तथा 750 किलो शाही लीची दुबई निर्यात किया गया। बिहार के इस ऐतिहासिक कदम का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यक्रम मन की बात में इसकी चर्चा की और बिहार सरकार के इस पहल की खुलकर सराहना की। इस तरह बिहार कृषि विकास के पथ पर भी लगातार अग्रसर है जिसके फलस्वरूप बिहार के किसानों के आय में वृद्धि हो रही है और उनके हालत में सुधार हुआ है और यह सब माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास नीति के फलस्वरूप हो सका है। निश्चित तौर पर सरकार ने जो कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उससे बिहार के लोगों को बड़ा फायदा हुआ है। जिस तरह से अन्य क्षेत्रों की तरह कृषि विकास के प्रति सरकार सकारात्मक कदम उठा रही है उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में नीतीश सरकार की पहल से किसानों की जो सरकार से अपेक्षा है वह पूरी होगी और बिहार के किसानों की आय लगातार बढ़ती जाएगी

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
  • नेशनल अवार्ड मिलने पर व्यापार मंडल ने वैद्य टेक वल्लभ का भव्य सम्मान
  • जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, 80 वर्षीय बुजुर्ग रानी महेंद्रु की शिकायत पर डीएम सविन बंसल ने तलब की एटीआर; हरकत में आए विभाग
  • हेमकुंड मार्ग से हटी बर्फ, सेना व सेवादोरों की मेहनत लाई रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.