रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद पौड़ी की तर्ज पर पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करना करें सुनिश्चित – गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2020 7:50 अपराह्न

पौड़ी : गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने आज गढ़वाल मण्डल के समस्त जिलाधिकारी, मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित वाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम की जिला कलेक्टेªट कार्यालय परिसर पौड़ी के वीसी कक्ष से वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। जबकि जनपद पौड़ी गढ़वाल से जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अपने कैंप कार्यालय पौड़ी के वीसी कक्ष से बैठक में प्रतिभाग किया।

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने जनपदों में जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित वाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम योजना की कार्य प्रगति को लेकर विभागवार जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी के साथ क्रम वार समीक्षा करते हुए अद्यतन कार्यप्रगति की जानकारी ली। कुछ विभागों द्वारा योजना के सापेक्ष अवमुक्त धनराशी पर अच्छी प्रगति न होने की दशा में कडी नाराजगी जाहिर की।

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य में तेजी न लाने की दशा में संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टी दी जायेगी। जबकि जिलाधिकारी देहरादून ने बताया कि विभाग द्वारा योजना को लेकर प्रस्ताव नही आ रहे है, जिसको लेकर उन्होने संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण भी जारी किया है, साथ ही अधिकारियों के वेतन भी रोक रहे है। जिसको लेकर आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों से धनराशी अवमुक्त करने हेतु प्रस्ताव लेना सुनिश्चित करें। एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव न आने पर कार्यवाही करें।

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने शिक्षा विभाग कार्य प्रगति को लेकर कडी नारजगी जाहिर की। उद्यान एवं भेषज की समीक्षा के दौरान उन्होने उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग एवं टिहरी के जिलाधिकारी को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी को संबंधित अधिकारी के साथ बैठक कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। वहीं जिलाधिकारी पौड़ी ने बताया कि दिसम्बर माह तक अवमुक्त राशि खर्च कर दी जायेगी। पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन के समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि पौड़ी जनपद के अलावा अन्य जनपद बेहतर कार्य नही कर रहे है। कहा कि पौड़ी के तर्ज पर पर्यटन एवं साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने सुनिश्चित करें। मत्स्य पालन विभाग के समीक्षा के दौरान उन्होने पौड़ी जनपद के कार्य को सराहा।

गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, वन विभाग, उरेडा वैकल्पिक ऊर्जा, चिकित्सा स्वास्थ, आयुर्वेद, होमोपैथिक, दूग्ध विकास, पंचायत राज गन्ना विकास, कृषि, लघु सिंचाई, राजकीय सिंचाई, समाज कल्याण सहित अन्य विभाग की जिला योजना, राज्य योजना, केन्द्र पोषित वाह्य सहायतित एवं बीस सूत्री कार्यक्रम समीक्ष की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा कार्य प्रगति की अद्यतन सूचना अर्थ एवं संख्या मण्डीय कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य विकास अधिकारियों एवं जिला विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायक निधि के कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक करना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर जनपदों से जिलाधिकारी हरिद्वार सी. रविशंकर, देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उत्तरकाशी मयूर दीक्षित, चमोली स्वाती एस. भदौरिया, रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, एवं मण्डल से अपर निदेशक डॉ. आशीष रावत, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. भारती राणा, अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्र शर्मा, उप निदेशक रेशम प्रदीप कुमार, मत्स्य जी.एस. जोशी, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने दी विकास परियोजनाओं को नई दिशा, अयोध्या में देवभूमि की पहचान और रुद्रपुर में युवाओं को आधुनिक सुविधाएं
  • कुंती नमन फार्मेसी कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर जारी, कॉलेज की मस्ती से प्यार और बदले तक की कहानी
  • देर शाम बेस अस्पताल पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, वायरल संक्रमण एवं अन्य मरीजों का जाना हाल
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • पूर्व ओएसडी से कैश-ज्वैलरी बरामदगी के बीच हरीश रावत का बड़ा बयान, कांग्रेस के दो पदों से हटने की पेशकश
  • उत्तराखंड : जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी
  • HNBGU के तीनों परिसरों में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित, श्रीनगर में जय हो, टिहरी में ABVP और पौड़ी में NSUI का दबदबा
  • 80’s रेट्रो फोटो ट्रेंड के बहाने साइबर ठगी का खतरा, फर्जी ऐप और APK से रहें सावधान
  • पौड़ी में बागवानी ने पकड़ी रफ्तार, 06 साल में 30 हजार से अधिक किसानों तक पहुंची सरकारी योजनाओं की मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.