बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारापत्ती एकत्रित करने गई महिला पर भालू ने किया हमला,  महिला की मौत, अन्य महिलाओं ने भागकर बचाई जान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2020 6:15 अपराह्न

घाट / चमोली । चमोली जिले के विकास खंड घाट के वादुक गांव में शुक्रवार को जंगल में चारापत्ती एकत्रित करने गई महिला पर भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को खरी खोटी सुनाते हुए भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार वादुक गांव की 45 वर्षीय महेशी देवी पत्नी उमराव सिंह गांव के निकट के जंगल में चारापत्ती एकत्रित करने गई हुई थी। उसके साथ अन्य महिलाएं भी थी। घास काटते वक्त अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने हो हल्ला किया। मगर तब तक भालू उस पर कई वार कर महिला को मौत के घाट उतार चुका था। महिला के साथ घास काट रही अन्य महिलाओं के पीछे भी भालू भागा।

इन महिलाओं ने आबादी की ओर भागकर अपनी जान बचाने के साथ ही महिला पर हुए भालू के हमले की जानकारी दी। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में भालू का आतंक लंबे समय से है। हर साल चारापत्ती एकत्रित करने वाली महिलाओं को भालू अपना शिकार बनाता है। लेकिन वन विभाग की ओर से  भालुओं के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। हालांकि बाद में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • होटल रूप में शहरी धनाडय अमीरों के होमस्टे पर चला डीएम सविन बंसल का डंडा, 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त;  पर्यटन वेबसाइट से विलोपित की प्रक्रिया शुरू
  • हीट वेव का कहर : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड : देहरादून में अवैध कॉलोनी पर MDDA का बुलडोजर, 10 बीघा में हो रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • 1 मई बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व, हरिद्वार जाने से पहले पढ़ लें पूरा ट्रैफिक रूट मैप और डायवर्जन प्लान
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
  • हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ पर्यटन की ओर कदम, केंद्र की रिपोर्ट पर राज्यों ने शुरू किया अमल
  • रिटायरमेंट के बाद की विविध जरूरतों को देखते हुए अवीवा इंडिया ने लॉन्च किया अवीवा सिक्योर नेस्ट एन्युटी प्लान
  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने UKSSSC सचिव को किया तलब
  • पौड़ी गढ़वाल के 21 मेधावी छात्रों का सम्मान, उत्तराखण्ड बोर्ड टॉपर्स को डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया सम्मानित
  • चारधाम यात्रा 2026 : श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, एक सप्ताह में दो लाख से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.