मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार से प्रभावित होकर जदयू में हुए शामिल

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2022 9:14 अपराह्न
राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुॅंगेर सांसद, राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ के विकासषील सोच पर हुए जदयू में हुए शामिल
बिहार ब्यूरो 
पटना : लखीसराय जिले के बड़हिया नगर परिषद महावीर जी धर्मशाला में शुक्रवार को जदयू मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष श्री रामानंद मंडल ने किया। वहीं मंच का संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष श्री कृष्णानंद सिंह ने किया। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’, अतिथि के रूप में जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद तथा पूर्व मंत्री श्री नीरज कुमार, पूर्व विधान पार्षद श्री संजय प्रसाद आदि मंचासीन थे। पटना जिला अर्न्तगत मोकामा प्रखण्ड के ग्राम-बादपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ को सैकड़ों छोटी वाहन एवं सैकड़ों बाइक अगवानी करते महावीर जी धर्मशाला लाया गया। सर्वप्रथम भाजपा से जदयू में आये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया कुमार, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार एवं श्री नीरज कुमार आदि ने कहा कि हमलोग आदरणीय श्री नीतीश कुमार के विकास कार्य से प्रभावित होकर एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ विकासषील सोच को लेकर जदयू में सैकड़ों लोगों के साथ शामिल हुये।
उक्त अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुॅंगेर सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने पार्टी में शामील हुये नेताओं व कार्यकर्ताओं को चादर और माला पहनाकर स्वागत करते हुये जदयू की सदस्यता दिलवाई। मिलन समारोह को संबोधित करते हुये जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने कहा कि जदयू पार्टी नहीं एक परिवार है, जहां बड़े नेताओं ही नहीं छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को भी सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार से मेरा संबंध 2004 से ही है। परन्तु संबंध अच्छा होते हुए भी 2014 में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने के कारण कन्हैया ने मेरा मदद नहीं किया, मुझे इसका लिए कोई मलाल नहीं हुआ। मुझसे अच्छे संबंध होने के बाद भी इन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा ऐसा चरित्रवान कार्यकर्ता आज जदयू परिवार में शामिल हुआ है। उसके लिए कन्हैया का तहेदिल से जदयू परिवार में स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा इस क्षेत्र में मुझे जितना प्यार और सम्मान मिला मैं उसको भुला नहीं सकता हूंॅ और ना ही इसका कर्ज चुका पाऊॅंगा। ना इस जन्म में ना उस जन्म में भूला पाऊॅंगा। मैं इस कर्ज से मुक्त नहीं हो पाऊॅंगा। उन्होंने कहा नीतीश जी कर्म पुरुष हैं जो सोचते हैं उसको पुरा करते हैं। आज उन्हीं के कारण बिहार पूरे भारत का मॉडल बना है। पहले बिहार में होता है फिर भारत सरकार एवं अन्य राज्य उसे अपनाते हैं। वह लकीर मिटाते नहीं उसके नीचे बड़ी लकीर खींचने में विश्वास करते हैं। साथ ही आगे देखते हैं पीछे नहीं। उन्होंने किसानों की मांग पर कहा कि टाल योजना में बिहार सरकार ने अपने खजाने से सोलह सौ करोड़ रूपये दिये हैं। जिसमें तीन सौ करोड़ की राशि का टेंडर हो चुका एवं तीन-चार दिनों में काम भी शुरू हो जायेगा। बड़हिया की जनता द्वारा अनुमंडल की मांग पर उन्होंने कहा कि अभी अनुमंडल नहीं बन रहा है जब बनेगा तो बड़हिया अनुमंडल बनेगा। ट्रेन ठहराव पर उन्हांने कहा कि आपस में बात कर लें कहीं एक जगह उसका ठहराव कराया जायेगा।
वहीं प्रदेश जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद श्री नीरज कुमार ने नीतीश सरकार के दर्जनों कामों को बताकर विस्तार से उसकी उपलब्धियां गिनाई और कहा कि नीतीश कुमार ने बंदुक संस्कृति मिटाकर कलम संस्कृति बिहार में कायम कर बिहार में अमन-चैन स्थापित किया। जिन लोगों ने विचार व्यक्त किया उनमें झारखंड दुमका जदयू जिलाध्यक्ष श्री उदय सिंह, अधिवक्ता श्री शशि कुमार, जिप अध्यक्ष श्री टनटन कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
  • उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण, सीमांत क्षेत्र के लिए करीब ₹40 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य योजनाओं की दी सौगात
  • SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलों की SIR पर समीक्षा
  • चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
  • दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
  • मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी
  • दहेज उत्पीड़न मामले का फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.