श्रीनगर । विगत कुछ दिनों से उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में होने वाली अप्रिय सड़क दुर्घटनाओं के मध्यनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल द्वारा रात्रि में नशा करके वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था । गुरुवार शाम 6:35 बजे पर थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीनगर के सरकारी नंबर पर हिमांशु बहुगुणा नाम के व्यक्ति का कॉल आया जिनके द्वारा बताया गया कि एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पंच पीपल नाम की जगह पर पहाड़ी से नीचे गिर गया है तथा उनके द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा रास्ते से गुजरने वाली गाड़ियों को सहायता हेतु हाथ दिया जा रहा है किंतु कोई भी सहायता नहीं कर रहा है।
थानाध्यक्ष महिला थाना मय सरकारी वाहन त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त बाइक सवार को दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मदद से पहाड़ी के नीचे नदी किनारे से ऊपर मुख्य सड़क पर लाया गया तथा तुरंत उसे सरकारी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया गया तथा वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ को शीघ्र अति शीघ्र दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के जीवन को बचाने हेतु निवेदन किया गया। वाहन चालक के परिवारजनों को सूचित किया गया। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के परिजनों एवं श्रीनगर क्षेत्र की जनता एवं सरकारी बेस अस्पताल पर मौजूद जनता द्वारा पुलिस टीम की समय पर पहुँच कर त्वरित कार्यवाही एवं सहायता हेतु भूरी भूरी प्रशंसा एवं आभार व्यक्त किया।दुर्घटना में राकेश सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी पीपुली , तहसील जखणीधार, टिहरी उम्र 20 वर्ष घायल हुआ । देवदूत बनी टीम में महिला थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी व का.चा. अरविंद रहे ।




Discussion about this post